-
☰
गुजरात: दशा माता व्रत की धूम, शिव मंदिर में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आहवा डांग जिले के मुख्यालय आहवा सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों 'दशा माता' के व्रत की भारी धूम देखने को मिल रही है।
विस्तार
गुजरात: आहवा डांग जिले के मुख्यालय आहवा सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों 'दशा माता' के व्रत की भारी धूम देखने को मिल रही है। विशेष रूप से श्रावण मास की शुरुआत और दशा माता के उपवास को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। भक्तिमय माहौल आहवा स्थित पवित्र शिव मंदिर में तड़के सुबह से ही महिला भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। इस व्रत में स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजस्थानी समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में अपनी वेश भुजा में सज धज के शामिल हुईं पूजा-अर्चना: दशा माता के उपवास कर रही महिलाओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और माता जी की विशेष आराधना की परंपरा डांग की आदिवासी संस्कृति और अटूट श्रद्धा के संगम के साथ, महिलाएं पारंपरिक पूजा सामग्री और श्रृंगार के साथ मंदिर पहुँचीं और 'मां दशा माता' से सुख-शांति की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि आहवा के शिव मंदिर में हर साल दशा माता के व्रत के दौरान बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं। इस बार भी सुबह से ही भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा है।
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ऐतिहासिक जोटई दंगल में हजारों दर्शक जुटे, 71 हजार की फाइनल कुश्ती का फैसला टला
मध्य प्रदेश: बीएसएफ सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव को गांव में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
उत्तर प्रदेश: पत्रकार पर दबंगों का हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज