-
☰
बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करमचक टीम बनी चैंपियन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: जिले के लखौरा में आयोजित जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 10 मार्च को उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। फाइनल मैच में नरहट और करमचक की टीम आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरहट की
विस्तार
बिहार: जिले के लखौरा में आयोजित जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 10 मार्च को उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। फाइनल मैच में नरहट और करमचक की टीम आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरहट की टीम ने निर्धारित ओवरों में 69 रन बनाए और करमचक को 70 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करमचक की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए 8 विकेट खोकर और 15 गेंद शेष रहते 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ करमचक की टीम टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए आशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए नरहट टीम के खिलाड़ी पोलो को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि MLC अशोक यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया मौके पर
लखौरा में जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, करमचक बनी चैंपियन, नवादा जिले के लखौरा में आयोजित जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 10 मार्च को उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। फाइनल मैच में नरहट और करमचक की टीम आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरहट की टीम ने निर्धारित ओवरों में 69 रन बनाए और करमचक को 70 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करमचक की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए 8 विकेट खोकर और 15 गेंद शेष रहते 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ करमचक की टीम टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए आशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए नरहट टीम के खिलाड़ी पोलो को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर टूर्नामेंट के सफल आयोजन अध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव पंचम लाल, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार और उपसचिव प्रवेश कुमार एवं हिसुआ जिला परिषद उमेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।
गुजरात: आहवा LCB पुलिस ने नाबालिग अपहरण पीड़िता को किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सुगसुगी पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत
गुजरात: Vav–Tharad जिले में पीएम मोदी के दौरे की चर्चाएँ हुई तेज़
मध्य प्रदेश: दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी ही मृतिका का भाई
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खाते में जाएगी
उत्तर प्रदेश: जनशिकायतों और सड़क दुर्घटनाओं में हुई अभूतपूर्व कमी