-
☰
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों के साथ बढ़ा भाईचारा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल और फूल। विकास खंड मलासा के ततारपुर गांव में समाजसेविका आदेश कुमारी व DNT महासभा के मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल और फूल। विकास खंड मलासा के ततारपुर गांव में समाजसेविका आदेश कुमारी व DNT महासभा के मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ राजनैतिक हस्तियों ने पहुंच कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में मलासा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख स्वतन्त्र पासवान जी, DNT महासभा के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह नायक, अर्जुन सिंह नायक कार्यक्रम आयोजक प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे । कार्यक्रम आयोजक अर्जुन सिंह नायक एवं समाज सेवी आदेश कुमारी नायक ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकरजोरदार ढंग से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख स्वतन्त्र पासवान जी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में आपस में भाई चारा बढ़ता है। और आपस की वैमनस्यता समाप्त हो जाती है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी एन टी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह नायक जी ने कहा कि होली पर्व एक पवित्र पर्व है। त्योहारों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना पैदा होती है उन्होंने सभी से अपने पुराने मनमुटाव को भुलाकर आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही । कार्यक्रम का कुशल संचालन महेन्द्र पाल ने किया। इस मौके पर समाजसेविका किशोरी त्रिवेदी , स्वदेशी जागरण मंच की जिला सह संयोजिका मीना दीक्षित, डी एन टी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रमेश सिंह नायक, रामबेटी मंडल उपाध्यक्ष कानपुर, दीपक वर्मा जिला संगठन मंत्री, मुकेश सिंह नायक प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, साहूकार नायक प्रदेश उपाध्यक्ष, पूरन सिंह नायक प्रदेश महामंत्री, प्रधान प्रतिनिधि विकास पाल, पूर्व प्रधान पूरन सिंह नायक, गौतम सिंह नायक, अमन, राजा, आयुष नायक, करन सिंह नायक, मनोज नायक, प्रमोद सिंह नायक, वीरू सिंह नायक, सज्जन सिंह तथा काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी उपस्थिति थे।
गुजरात: आहवा LCB पुलिस ने नाबालिग अपहरण पीड़िता को किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सुगसुगी पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत
गुजरात: Vav–Tharad जिले में पीएम मोदी के दौरे की चर्चाएँ हुई तेज़
मध्य प्रदेश: दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी ही मृतिका का भाई
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खाते में जाएगी
उत्तर प्रदेश: जनशिकायतों और सड़क दुर्घटनाओं में हुई अभूतपूर्व कमी