-
☰
मध्य प्रदेश: दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी ही मृतिका का भाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले के सांईखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बम्होरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का नरसिंहपुर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले के सांईखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बम्होरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का नरसिंहपुर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना में मृतिका का सगा भाई ही मुख्य आरोपी निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही जीजा और बहन की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार, 9 मार्च 2026 की सुबह एक बच्ची ने घर के पास शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के लिए उस समय को चुना जब क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। शोर-शराबे और लोगों के टीवी पर व्यस्त होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया ताकि किसी को शक न हो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एफएसएल और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुँचे। जांच के दौरान पुलिस डॉग 'MASS' की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। 'MASS' बार-बार एक ही स्थान पर जाकर रुक रहा था, जो कि मृतिका के भाई हल्के चौधरी का घर था। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो आंगन में खून से लथपथ अधजले कपड़े मिले, जिससे संदेह यकीन में बदल गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी हल्के चौधरी के पुत्र की शादी होने वाली थी। उसे रुपयों और जेवरात की सख्त जरूरत थी। जब उसने अपने जीजा छुटई चौधरी और बहन केरा बाई से मदद मांगी, तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बात से उपजे आक्रोश और जेवरात लूटने की नीयत से हल्के ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों (चाकू और हसिया) से दोनों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी जिला कटनी की ओर भाग निकले थे। गोटेगांव और स्लीमनाबाद पुलिस की संयुक्त मदद से घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हल्के चौधरी, गुड्डू उर्फ कलिराम और रीना को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इन 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार:हल्के भैया चौधरी (मुख्य आरोपी) धर्मेंद्र चौधरी इलायची बाई चौधरी गुड्डू उर्फ कालीराम चौधरी रीना चौधरी बड्डू उर्फ भुवन चौधरी पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए चांदी के जेवरात (पायल, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी आदि) और हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: 2024 बैच की आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज थाने का चार्ज
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: ईरान पर हमले के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बिलाहरी खुर्द में दिनदहाड़े अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल