-
☰
मध्य प्रदेश: आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी बैरिकेडिंग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: प्रस्तावित आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा और डबरा में होने वाली ओबीसी महासभा के कार्यक्रम पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ग्वालियर पुलिस ने जिले की सीमा सिंध नदी पर भारी पुलिस बल तैनात करते हुए
विस्तार
मध्य प्रदेश: प्रस्तावित आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा और डबरा में होने वाली ओबीसी महासभा के कार्यक्रम पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ग्वालियर पुलिस ने जिले की सीमा सिंध नदी पर भारी पुलिस बल तैनात करते हुए चांदपुर तिराहे पर बैरिकेटिंग की है, ग्वालियर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के नेतृत्व में चांदपुर तिराहे पर पुलिस ने किलाबंदी करते हुए, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है, बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के डबरा और ग्वालियर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही रैली के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल इलाके में लगातार गश्त कर रहा है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी तरह की सभा या भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई।
बिहार: श्रम विभाग की वेबसाइट बंद, लेबर कार्डधारियों को योजनाओं का लाभ नहीं
उत्तर प्रदेश: डीजीपी की अपराध समीक्षाबैठक में जन शिकायत निस्तारण और पुलिसिंग पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: 2024 बैच की आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज थाने का चार्ज
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: ईरान पर हमले के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन