-
☰
उत्तर प्रदेश: 2024 बैच की आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज थाने का चार्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी प्रशिक्षण) अंजना दहिया को थाना प्रभारी मीरगंज (परिवीक्षाधीन) नियुक्त किया गया है। आपको बता दे आईपीएस अंजना ने साल 2023 यूपीएससी की परीक्षा पास की थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी प्रशिक्षण) अंजना दहिया को थाना प्रभारी मीरगंज (परिवीक्षाधीन) नियुक्त किया गया है। आपको बता दे आईपीएस अंजना ने साल 2023 यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में अंजना को 134वीं रैंक हासिल हुई थी। 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजना दाहिया को दिसंबर 2025 में बरेली जिले में तैनात किया गया है। वह उत्तर प्रदेश कैडर की एक नवनियुक्त अधिकारी हैं, जिन्हें बरेली जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में पदस्थ किया गया है। यह उनकी पहली जिला-स्तरीय पोस्टिंग है। अंजना हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं, वह एक मजबूत सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मेजर जनरल पीएस दहिया। जोकि एक सम्मानित सेना अधिकारी हैं। उनके दादा मेजर आनंद सिंह दहिया भी भारतीय सेना में थे। मां राजेश्वरी दहिया एक गृहिणी हैं। वहीं, आईपीएस अंजना दहिया ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से की है, जबकि 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के धौला कुआं आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुशन किया है। उसके बाद डीयू से व्यावहारिक मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुशन किया है। अंजना ने घर में रह कर ही पढ़ाई की थी। पिता की नौकरी के चलते देश के अलग-अलग जगहों पर रही हैं। उन्होंने निजी और सेना के स्कूलों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सिविल सर्विसेज की तैयारी में अंजना को पिता और अपने अनुभवों का भी लाभ मिला है।
उत्तर प्रदेश: Furbx का एक्सक्लूसिव रिफर्बिश्ड लैपटॉप शोरूम खुला, 1 साल वारंटी के साथ मिलेंगे लैपटॉप
बिहार: श्रम विभाग की वेबसाइट बंद, लेबर कार्डधारियों को योजनाओं का लाभ नहीं
उत्तर प्रदेश: डीजीपी की अपराध समीक्षाबैठक में जन शिकायत निस्तारण और पुलिसिंग पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम