-
☰
मध्य प्रदेश: बिलाहरी खुर्द में दिनदहाड़े अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ोनी क्षेत्र के ग्राम बिलाहरी खुर्द में खनन माफिया खुलेआम दिनदहाड़े जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर लगाकर मुरम (मिट्टी) का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। हैरानी
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ोनी क्षेत्र के ग्राम बिलाहरी खुर्द में खनन माफिया खुलेआम दिनदहाड़े जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर लगाकर मुरम (मिट्टी) का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और खनिज विभाग की कार्रवाई अब तक शून्य नजर आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आसपास की जमीनों और पहाड़ियों से लगातार मुरम निकाली जा रही है। भारी मशीनों से की जा रही खुदाई से खेतों की संरचना खराब हो रही है और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके बावजूद खनन माफिया बिना किसी डर के दिन में ही जेसीबी चलाकर ट्रैक्टरों में मुरम भरकर ले जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दिन के उजाले में यह अवैध खनन हो रहा है तो खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लग रही? ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने से बचते नजर आते हैं।
उत्तर प्रदेश: Furbx का एक्सक्लूसिव रिफर्बिश्ड लैपटॉप शोरूम खुला, 1 साल वारंटी के साथ मिलेंगे लैपटॉप
बिहार: श्रम विभाग की वेबसाइट बंद, लेबर कार्डधारियों को योजनाओं का लाभ नहीं
उत्तर प्रदेश: डीजीपी की अपराध समीक्षाबैठक में जन शिकायत निस्तारण और पुलिसिंग पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: 2024 बैच की आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज थाने का चार्ज
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम