-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में निशांत कुमार ने भरी हुंकार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को नवादा के गांधी स्कूल प्रांगण में एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया। आयोजित भव्य जनसभा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत एनडीए के कई वरि
विस्तार
बिहार: आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को नवादा के गांधी स्कूल प्रांगण में एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया। आयोजित भव्य जनसभा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्नातक मतदाता शामिल हुए। सभा के दौरान एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से एकजुट होने की अपील की गई। सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी का चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान और बिहार के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालयों के विकास और उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मतदाताओं के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शिक्षित समाज सच्चाई से भलीभांति परिचित है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव के लिए लगातार काम किया गया है। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से एनडीए के स्नातक प्रत्याशी नीरज कुमार और शिक्षक प्रत्याशी प्रो. नवल किशोर यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की, ताकि विधान परिषद में शिक्षकों और स्नातकों की आवाज मजबूती से उठाई जा सके। सभा में मौजूद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, नवादा की विधा
