Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सेक्टर बीटा-1 की समस्याओं को लेकर RWA पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की मुलाकात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/10/2026 02:48:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/10/2026 02:48:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर बीटा-1 में सिविल कार्यों में कथित लापरवाही, सफाई व्यवस्था की बदहाली और अवैध पीजी की समस्या को लेकर RWA के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सेक्टर बीटा-1 में सिविल कार्यों में कथित लापरवाही, सफाई व्यवस्था की बदहाली और अवैध पीजी की समस्या को लेकर RWA के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सेक्टर की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की गई। बैठक में RWA बीटा-1 की अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी और कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने प्राधिकरण के DGM विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश निम, प्रबंधक विवेक किशोर और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।


RWA पदाधिकारियों ने सेक्टर में सिविल विभाग के कार्यों में बढ़ती लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई। इसके साथ ही सेक्टर में संचालित अवैध पीजी पर अंकुश लगाने की मांग भी उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी और अधिकारियों के स्तर पर उचित सुपरविजन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। RWA ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की कि सेक्टर की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए, ताकि निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। बैठक में सेक्टर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय ₹3,500 हुआ, ₹5 लाख तक इलाज की सुविधा; मिशन शक्ति में प्रतिभाएं सम्मानित

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹3,500, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों और NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

मध्य प्रदेश: सनावद में 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में 300 ग्राम प्रहरी सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा


Featured News