-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेक्टर डेल्टा-1 में सर्विस रोड की मरम्मत हुई शुरू, लेबर चौक से पेट्रोल पंप तक आज पूरा होगा कार्य
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेक्टर डेल्टा-1 में क्षतिग्रस्त सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेक्टर डेल्टा-1 में क्षतिग्रस्त सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। सेक्टर के लेबर चौक से पेट्रोल पंप क्षेत्र तक सड़क की मरम्मत आज पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, पेट्रोल पंप से विप्रो चौक तक मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह शुरू किए जाने की योजना है। इस संबंध में डिवीजन-4 के अधिकारियों से वार्ता जारी है।
जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह RWA प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के DGM विजय रावल और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश नीम से मुलाकात कर टूटी हुई सर्विस रोड की समस्या उठाई थी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के पूर्व महासचिव एडवोकेट दीपक भाटी ने किया था।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। मौके पर टेक्निकल टीम के विकास भाटी के साथ फेडरेशन के एडवोकेट मनोज नागर, अध्यक्ष प्रमोद भाटी और कोषाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने कार्य का निरीक्षण किया। डेल्टा-1 के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होने पर सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पेट्रोल पंप से विप्रो चौक तक सड़क की मरम्मत शुरू होने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
