-
☰
बिहार: नवादा जिले के सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, समस्याओं का त्वरित समाधान
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है।
विस्तार
बिहार: सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना-रजौली, ग्राम-डीह रजौली की कुन्ती देवी द्वारा अतिक्रमण से संबंधित, थाना-नेमदारगंज, ग्राम-लखमोहना की सारो देवी द्वारा जमीन विवाद से संबंधित, थाना-पकरीबरावां, ग्राम-पकरीबरावां की चमेली देवी द्वारा आपसी विवाद के संबंध में, थाना-मुफस्सिल, ग्राम-गोरीघाट की नेहा कुमारी द्वारा रोजगार से संबंधित, थाना-पकरीबरावां, ग्राम-सदनपुर की मोकिदा खातून द्वारा जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया एवं अन्य परिवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा सदर/रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश: कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम
उत्तर प्रदेश: भीषण आग के कारण परिवार का घर जलकर राख, समाजसेवी ने पहुंचाई राहत
उत्तराखंड: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भव्य मेला और शिव बारात का किया गया आयोजन
मध्य प्रदेश: सनावद नगर पालिका में 4 माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन