Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 13/02/2026 06:00:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 13/02/2026 06:00:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में 25 वर्षीय शिक्षिका संभवी शुक्ला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मां सरोजनी ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में 25 वर्षीय शिक्षिका संभवी शुक्ला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मां सरोजनी ने कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संभवी, उमेश शुक्ला की पुत्री थीं और पुवायां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार उनकी शादी शहर में तय हो चुकी थी, हालांकि तिथि निर्धारित नहीं हुई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।