Contact for Advertisement 9650503773


Bihar Rape Case: दशहरा मेले में मासूम से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

- Photo by : social media

बिहार,यशोदा  Published by: , Date: 03/10/2025 05:55:13 pm Share:
  • बिहार,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 03/10/2025 05:55:13 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार में एक छोटी बच्ची के साथ कुछ लोगों ने मिल कर बारी-बारी दुष्कर्म किया।

विस्तार

बिहार: बिहार में एक छोटी बच्ची के साथ कुछ लोगों ने मिल कर बारी-बारी दुष्कर्म किया। दरअसल ये मामला बिहार के मुजफ्फरपुर इलाके का हैं। मुजफ्फरपुर में रहने वाली मासूम अपने परिवार के साथ दशहरा मेला घूमने गई थी। मेले में बच्ची को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पंडाल के पीछे लकेर गए, जिसके बाद सबने मिलकर बारी बारी से मासूम का रेप किया और बच्ची को वही छोड़ दिया। काफी देर बच्ची न मिलने पर परिवार वालो ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अपनी जांच तेज की। कुछ घंटे बीतने के बाद बच्ची खुद घर पहुंची और परिवार वालो को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। परिवार वालो ने इस घटना की खबर पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया एक बच्ची के साथ कुछ आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में लगी है। पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। घटना के बाद से पुरे गांव में गुस्से का माहौल है।