-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: भीम क्रांतिवीर संगठन की जिला स्तरीय बैठक, नई टीम गठन व सामाजिक न्याय यात्रा पर चर्चा
- Photo by : social meida
संक्षेप
छत्तीसगढ़: रविवार को भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ का जिला स्तरीय बैठक सतनाम भवन लवन में रखा गया था, जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार मनीष घृतलहरे व विशिष्ट अतिथि -गोपी बंदे प्रदेशाध्यक्ष छात्रसंघ, ढालैन्द यादव प्रदेश उपाध्याक्ष, जिला उपाध्यक्ष संदीप कोसले, युवाओं को कैडर देने मौजूद थे।
विस्तार
छत्तीसगढ़: रविवार को भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ का जिला स्तरीय बैठक सतनाम भवन लवन में रखा गया था, जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार मनीष घृतलहरे व विशिष्ट अतिथि -गोपी बंदे प्रदेशाध्यक्ष छात्रसंघ, ढालैन्द यादव प्रदेश उपाध्याक्ष, जिला उपाध्यक्ष संदीप कोसले, युवाओं को कैडर देने मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लवन ब्लॉक अध्यक्ष नीलकुमार व टीम द्वारा मुख्य अतिथि मनीष घृतलहरे जी को सह सम्मान नीला गमछा (क्रांति का प्रतीक) / गुलदस्ता देकर सम्मानित किया उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष घृतलहरे ने बताया कि भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ गरीब शोषित पीड़ित वंचित लोगो की आवाज है, भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ संगठन जो छत्तीसगढ़ मे एक नई क्रांति के तौर पर उठी है जो गरीब शोषित पीड़ित लोगो की दुख दर्द को दूर करने का तथा उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज़ उठाने का कार्य करती है और न्याय दिलाती है।
बैंठक की चर्चाएं निम्नांकित बातों पर हुई लवन ब्लॉक के प्रत्येक गांवों में सामाजिक न्याय यात्रा निकालने पर चर्चा किया गया जिसमें ,ढाबाडीह, तिल्दा, डोगरीडीह, बरदा, जुड़ा, कारी, ढनढनी, पनगांव, परसाडीह, सरखोर, कोरदा आदि प्रमुख ग्राम शामिल हैं तथा साथ ही साथ जिला व ब्लॉक टीम में नया गठन किया गया जिसमें मुख्य रुप से संदीप कोसले (प्रदेश उपाध्यक्ष), नीलकुमार बंजारे (नवनियुक्त जिलाध्यक्ष -बलौदाबाजार), लोकेश बांधे ( पलारी ब्लॉक अध्यक्ष), सुरज कोसले ( लवन ब्लॉक अध्यक्ष), नियुक्ति प्रदान किया। कार्यक्रम में शामिल रहे *गोपी बंदे, संदीप कोसले, मनीष घृतलहरे, ढ़लेन्द्र यादव, नील कुमार बंजारे, लोकेश बांधे, गुरुचरण , सूरज कोसले , डेविड कुमार, सूर्यकांत , अमन रात्रे , मनीष कोसले , हर्ष कुमार , सनम रात्रे , अर्जुन, बलिराम, महेश्वर, उज्जैन जोशी, लव कुमार,मौलेश, भुनेश्वर , मयंक , धनेशवर, राजेश, निहाल चेलक* व और भी बढ़ी संख्या में भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के साथी मौजूद थे।
राजस्थान: दलित परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, जांच दल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राजस्थान: राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: टी-सीरीज़ की जमीन से कंटेनर हटाने का आरोप, नोएडा पुलिस पर उठे सवाल
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: वन विभाग का सघन गश्त अभियान, ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस के विशाल मेगा मार्ट पार्किंग में आग, दो कारें जलकर हुई खाक
