-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वन विभाग का सघन गश्त अभियान, ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर सुहेलदेव वन्य जीव प्रभाग में वन्यजीव सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर सुहेलदेव वन्य जीव प्रभाग में वन्यजीव सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। रविवार को वन विभाग की टीम ने कई संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क किया। भाभर रेंज में 5-6 किमी तक गश्त भाभर रेंज अंतर्गत ग्राम बेलभरिया, रेहरा, मढ़नी, गोधनी, अर्रा एवं छिहुली नाला क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक पगमार्क ट्रैकिंग एवं सघन गश्त की। इस दौरान टीम ने जंगल से सटे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को वन्यजीवों से सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया। लोगों को खेतों व जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई। मदरसे में गोष्ठी का आयोजन इसी क्रम में बनकटवा रेंज क्षेत्र के अतरपरी एवं कोहडौरा गांव में गश्त के उपरांत जयरामपुर स्थित मदरसे में गोष्ठी आयोजित की गई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को "क्या करें और क्या न करें" के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वन्यजीवों से बचाव के उपाय, हमले की स्थिति में तुरंत सूचना देने और अफवाहों से बचने पर जोर दिया गया। तकनीक से निगरानी, पटाखों से नियंत्रण वन विभाग द्वारा लगातार ड्रोन एवं कैमरा ट्रैप के माध्यम से वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। विभाग ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में शाम के समय पटाखे दागकर वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इससे वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने से रुकते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल में किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। विभाग का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना और दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
राजस्थान: दलित परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, जांच दल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राजस्थान: राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: टी-सीरीज़ की जमीन से कंटेनर हटाने का आरोप, नोएडा पुलिस पर उठे सवाल
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस के विशाल मेगा मार्ट पार्किंग में आग, दो कारें जलकर हुई खाक
