Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: टी-सीरीज़ की जमीन से कंटेनर हटाने का आरोप, नोएडा पुलिस पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sanjeev Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 18/05/2026 05:56:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sanjeev Singh ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 18/05/2026 05:56:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि SHO नॉलेज पार्क और उनके चौकी प्रभारी ने वह कार्य करना शुरू कर दिया है जो आमतौर पर माफिया करते हैं। पुलिस का कर्तव्य जनता को न्याय दिलाना है, लेकिन यहां पुलिस स्वयं नागरिकों की संपत्ति पर कब्ज़ा करने में लगी हुई है। ताज़ा मामला दिवंगत गुलशन कुमार जी की कंपनी टी-सीरीज़ से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, टी-सीरीज़ की कुछ ज़मीन नॉलेज पार्क थाने के पास स्थित है। कंपनी ने अपनी ज़मीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु एक कंटेनर रखा था, जिसमें स्टाफ के रहने की व्यवस्था की गई थी। आरोप है कि SHO के निर्देश पर चौकी प्रभारी तोमर जी ने उस कंटेनर को उठा लिया और टी-सीरीज़ प्रबंधन से कहा कि अब यह पुलिस का है, इसमें पुलिस चौकी बनेगी और आप लोग दूसरा कंटेनर ले लीजिए।  

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि जनता के विश्वास को भी गहरा आघात पहुँचाती है। जब जनता के रक्षक ही उनकी संपत्ति पर कब्ज़ा करने लगें तो आम नागरिक किस पर भरोसा करे? प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जिस तरह जनता की सेवा में लगे हैं, उसी तरह पुलिस विभाग के कई अधिकारी आज भी जनता के लिए देवता समान हैं। लेकिन कुछ अधिकारियों की ऐसी मनमानी से नोएडा पुलिस पर जनता का विश्वास डगमगाता दिखाई दे रहा है। जनमानस की अपेक्षा है कि पुलिस आयुक्त महोदया इस मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में कोई अधिकारी इस तरह की जबरदस्ती न कर सके।