-
☰
No image found.
Delhi Murder Case: बेटे के जन्म की पार्टी में नेग को लेकर शुरू हुआ विवाद, चाकू से हमले में एक युवक की हुई मौत
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित पार्टी उस वक्त मातम में बदल गई, जब नेग मांगने को लेकर किन्नरों और परिवार के बीच विवाद हो गया।
विस्तार
दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित पार्टी उस वक्त मातम में बदल गई, जब नेग मांगने को लेकर किन्नरों और परिवार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान किन्नरों के साथ आए ड्राइवर सोनू ने चाकू से तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जय सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नेग के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि जय सिंह के ससुर बिट्टू सिंह ने बुधवार रात अपने घर पर बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी रखी थी। इसी दौरान करीब चार-पांच किन्नर नेग मांगने पहुंचे। नेग की रकम को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर जय सिंह की ओर से एक किन्नर को थप्पड़ मार दिया गया। आरोप है कि थप्पड़ लगने के बाद किन्नरों के साथ आए ड्राइवर सोनू ने चाकू निकाल लिया और जय सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके ससुर बिट्टू सिंह और चचेरे ससुर गुड्डू सिंह भी हमले में घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सोनू को पकड़ लिया। अस्पताल में जय सिंह की मौत बताया जा रहा हैं की हमले में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ जय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार सुबह परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया। घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से सोनू को छुड़ाकर हिरासत में लिया। इस दौरान भीड़ के कुछ लोगों ने पुलिस की कई बाइक और एक वाहन में तोड़फोड़ कर दी। घायल आरोपी सोनू को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस एक किन्नर से भी पूछताछ कर रही है। 13 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म जानकारी के मुताबिक परिजनों ने बताया की जय सिंह और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर के घर करीब 13 दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में परिवार ने पार्टी का आयोजन किया था। बताया जा रहा हैं की जय सिंह गुरुग्राम में सरिया बांधने का काम करते थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं पर थी। जय सिंह के मामा जसवंत सिंह ने बताया कि जय ही परिवार में मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी, छोटा भाई और दो बहनें हैं। परिजनों के अनुसार कई साल पहले जय सिंह के पिता अचानक लापता हो गए थे। ऐसे में जय की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना हैं की पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
