Contact for Advertisement 9650503773


Maharashtra Crime News: शराब की दुकान के बाहर एक शख्स पर किया हमला, सीसीटीवी में हत्यार लेकर दौड़ते नज़र आए आरोपी 

- Photo by : NCR SAMACHAR

महाराष्ट्र  Published by: Shubhi Shikha Nayal , महाराष्ट्र  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 21/08/2026 12:50:16 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 21/08/2026 12:50:16 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के लातूर शहर के साई नाका इलाके में एक युवक पर दिनदहाड़े धारदार औजार से हमला किए जाने की घटना सामने आई है।

विस्तार

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के लातूर शहर के साई नाका इलाके में एक युवक पर दिनदहाड़े धारदार औजार से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैं की रोहन वाइन्स एंड बीयर शॉपी के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति को कोयता लेकर युवक के पीछे दौड़ते देखा जा सकता है।

अचानक युवक पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक युवक साई नाका परिसर में मौजूद था। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। वारदात के बाद इलाके में मौजूद लोगों के बीच भी दहशत का माहौल देखने को मिला।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही विवेकानंद चौक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक युवक पर हमला किस कारण किया गया, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुराना विवाद, आपसी रंजिश या किसी अन्य वजह की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। विवेकानंद चौक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर फरार हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।