Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 372 कोन बरामद; चार गिरफ्तार

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Rajput Ranjeet , दिल्ली  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 01:42:41 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 01:42:41 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद में कई स्थानों पर एक सा

विस्तार

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर *372 कोन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा* बरामद किया है। बरामद मांझा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न बाजारों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले ज्योति नगर के पास कमरान नामक युवक को 45 कोन चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह मांझा गाजियाबाद के लोनी स्थित बेहटा इलाके के रहने वाले आकाश और प्रेम कुमार से खरीदता था।

इस जानकारी के बाद पुलिस ने गाजियाबाद में छापेमारी कर आकाश के कब्जे से 46 और प्रेम कुमार के पास से 43 कोन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में दिल्ली के नंद नगरी निवासी रवि उर्फ गोलू का नाम सामने आया। पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारकर 238 कोन चाइनीज मांझा बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का भंडारण कर उसे खुदरा दुकानों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा कहां से मंगाया जा रहा था और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News