Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धा का माहौल, सेवा कार्यों के लिए समाजसेवियों का हुआ सम्मान
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ramesh Kumar , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 02/05/2026 03:54:13 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Ramesh Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/05/2026 03:54:13 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: फतेहाबाद गत दिवस शाक्य सेवा समिति के स्थानीय कार्यालय में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विस्तार

हरियाणा: फतेहाबाद गत दिवस शाक्य सेवा समिति के स्थानीय कार्यालय में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता शाक्य सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जनहित ट्रस्ट के चेयरमैन रमेश शाक्य ने की। कार्यक्रम में समाजसेविका श्रीमती रेखा शाक्य ने मुख्य रूप से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भगवान गौतम बुद्ध के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस पावन अवसर पर खुशी साझा करते हुए उपस्थित जनों के बीच मिठाई बांटी गई। सभी ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, प्रेम और समानता के संदेशों को याद किया तथा उनके द्वारा दिखाए गए मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बुद्ध पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। शाक्य सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश शाक्य ने सामाजिक कार्यों में अपना निरंतर योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने जनहित ट्रस्ट के सचिव साधु बरोका, ज्वाइंट सेक्रेटरी विकास सुथार और सहयोगी सोमबीर सिंह को शाक्य मुनि भगवान गौतम बुद्ध जी की सुंदर प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मान दिया और उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।