Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रसंग में पत्नी की हत्या का हुआ खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदे  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदे  Edited By: Kunal, Date: 02/05/2026 03:48:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदे
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/05/2026 03:48:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्ता सुरभि यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्ता सुरभि यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 248/26 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को प्रगतिनगर निवासी सचिन कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान सामने आया कि मृतका गीता यादव के पति भारत सिंह (फौजी) का सुरभि यादव से पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। गीता को इस रिश्ते की जानकारी होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया।


पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन गीता यादव रास्ते में बाधा बन रही थी। इसी के चलते योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की साजिश रची गई। 21 अप्रैल की सुबह भारत सिंह ने बरेली पहुंचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसकी जानकारी सुरभि को दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई को अभियुक्ता को गन्ना मिल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।