-
☰
No image found.
हरियाणा: जींद में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 19 बोतल और 64 पव्वे बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जींद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर जींद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: जींद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर जींद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ‘माल्टा मस्ती’ मार्का देशी शराब की 19 बोतल, 40 पव्वे और 24 अध्धे बरामद किए हैं। थाना शहर जींद प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस टीम जैन स्कूल और विश्वकर्मा कॉलोनी के नजदीक आरा रोड पर गश्त और अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी निवासी अरुण प्लास्टिक के कट्टों में अवैध शराब भरकर मिगलानी सीमेंट स्टोर के पास स्थित खाली प्लॉट में बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां दो सफेद प्लास्टिक के कट्टों के साथ एक व्यक्ति को काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण, निवासी इंदिरा कॉलोनी, जींद बताया। पुलिस ने नियमानुसार कट्टों की तलाशी ली तो उनमें ‘माल्टा मस्ती’ मार्का देशी शराब मिली। बरामद शराब में 19 बोतल, 40 पव्वे और 24 अध्धे शामिल थे। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर जींद में आबकारी अधिनियम की धारा 61(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अवैध शराब की बिक्री, तस्करी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस के अनुसार अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
