Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: महेंद्रगढ़ में भाजपा का नया जिला कार्यालय बनेगा संगठन को नई ऊर्जा देने का केंद्र,आरती सिंह राव

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 08/06/2026 09:53:17 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/06/2026 09:53:17 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नव निर्मित जिला कार्यालय महेंद्रगढ़ जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

विस्तार

हरियाणा: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नव निर्मित जिला कार्यालय महेंद्रगढ़ जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह आधुनिक कार्यालय संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाएगा तथा जनसेवा के संकल्प को नई दिशा देगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, जिला महेंद्रगढ़ के नव निर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन 8 जून 2026 (सोमवार) को नूनी शेखपुरा रोड, नारनौल स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सांसद धर्मवीर सिंह नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि यह अवसर महेंद्रगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। भाजपा का नया जिला कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा बल्कि आमजन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को भी और अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में यह कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा संगठन की भावी रणनीति और विकास के विजन को साझा करेंगे। उन्होंने जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता इस आयोजन को और अधिक सफल एवं यादगार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और यह नया कार्यालय उसी समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और प्रदेश के विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा तथा महेंद्रगढ़ जिले के राजनीतिक और संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा।

Related News

राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू

मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल

राजस्थान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा


Featured News