Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Asharaf Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/06/2026 01:02:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Asharaf Ali ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/06/2026 01:02:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतलाम की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर देशभर से आने वाले जायरीनों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि टेकरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं,

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतलाम की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर देशभर से आने वाले जायरीनों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि टेकरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं, जिससे उन्हें कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जायरीनों के अनुसार टेकरी क्षेत्र में न तो पर्याप्त और व्यवस्थित सड़क व्यवस्था है और न ही कोई स्थायी पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। स्थायी पार्किंग के अभाव में वाहनों की पार्किंग को लेकर आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते हैं। श्रद्धालुओं का आरोप है कि पार्किंग शुल्क तो नियमित रूप से वसूला जाता है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाएं दिखाई नहीं देतीं। इसके अलावा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कई जायरीनों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। 

 जिससे धार्मिक यात्रा का अनुभव प्रभावित होता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए समिति और प्रशासन को संयुक्त रूप से ठोस कदम उठाने चाहिए। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और टेकरी प्रबंधन समिति से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, स्थायी पार्किंग का निर्माण कराया जाए, यातायात और सड़क व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए तथा चोरी और अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि देशभर से आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिल सके। धार्मिक स्थलों की पहचान केवल आस्था से नहीं, बल्कि वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं से भी होती है। हुसैन टेकरी पर आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। श्रद्धालुओं ने कमेटी और प्रशासन से मांग की है कि हुसैन टेकरी क्षेत्र में व्यापक विकास योजना बनाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 


Featured News