Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: टीकाराम जूली ने जनसुनवाई में सरकार पर साधा निशाना, दलित अत्याचार, महंगाई और पेपर लीक को लेकर घेरा

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Manish Kumar Mishra , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 06/06/2026 05:17:37 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manish Kumar Mishra ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/06/2026 05:17:37 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने शनिवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आए लोगों की परिवेदनाओं को जूली ने सुना और उचित  निराकरण के लिए आश्वस्त  किया।

विस्तार

राजस्थान: नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने शनिवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आए लोगों की परिवेदनाओं को जूली ने सुना और उचित  निराकरण के लिए आश्वस्त  किया। जूली ने कार्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग की बैठक को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राज में दलितों पर जो अत्याचार हो रहे हैं हमें उनका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे भारत देश में दलित अत्याचारों के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जूली बोले जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश  व प्रदेश में आई है

 तब से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।विद्यार्थी पेपर लीक से लेकर परेशान है तो बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कोई भी इनके खिलाफ आवाज उठाने क्या प्रयास करता है उसके पीछे सरकारी एजेंसियां लगाकर उनका दुरुपयोग किया जाता है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कथित नीट पेपर लीक, भ्रष्टाचार  व महंगाई मुद्दे को लेकर मोदी और  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई। जूली ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का बार-बार पेपर लीक होना केंद्र सरकार की विफलता और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है।