Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 06/06/2026 01:34:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 06/06/2026 01:34:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु दीवानी न्यायालय परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु दीवानी न्यायालय परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश मीरजापुर अनुपम कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्राधिकरण के कर्मचारियों, पैरा लीगल वालंटियर्स तथा अधिवक्ताओं की सहभागिता से वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर गरिमा सिंह ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व भी है। उन्होंने जल संरक्षण, प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, परा विधिक स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।