-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर सनातन गौरव सम्मान समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज हिंदू युवा वाहिनी, मुरादाबाद के तत्वावधान में संगठन के मुख्य संरक्षक परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज हिंदू युवा वाहिनी, मुरादाबाद के तत्वावधान में संगठन के मुख्य संरक्षक परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद के अध्यक्ष संस्कार कत्याल व पार्षद देशरतन कत्याल के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित प्रेम चुनरिया होटल में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद महानगर के माननीय महापौर विनोद अग्रवाल जी, नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर जी (प्रदेश मंत्री, हिंदू युवा वाहिनी), डॉ. एन.पी. सिंह जी (प्रभारी, हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद मंडल), राजू कालरा जी (सदस्य, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण), अमित गुप्ता जी (महानगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद), बालयोगी दीनानाथ जी (महंत क्षेमनाथ धाम संभल), डॉ. सी.पी. सिंह जी (अध्यक्ष, आई.एम.ए.), एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और शहर की प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें विशिष्ट रूप से शामिल रहे नीटा धमीजा जी, टीटू चड्ढा जी, हरीश भसीन जी, राजीव गुंबर जी, सतीश अरोरा जी, इंद्रजीत गुलाटी जी, राजू सरीन जी, अभिषेक सिक्का जी, सुमित चावला जी, अजय दिवाकर जी, अमित अग्रवाल जी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कार कत्याल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ जी महाराज के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शील्ड भेंट कर “सनातन गौरव सम्मान” व पत्रकार बंधुओ को शील्ड भेंट कर “राष्ट्रचेतना पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर महाराज जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति
गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
