Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: हफ्ता वसूली का विरोध पड़ा भारी, चाय विक्रेता महिला और बेटे से मारपीट

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Sanjaysingh Chouhan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/06/2026 05:10:02 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Sanjaysingh Chouhan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/06/2026 05:10:02 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: महाकाल थाना क्षेत्र के नरसिंह घाट चौराहा स्थित झलरिया मठ के पास चाय की दुकान संचालित करने वाली एक महिला ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप लगाया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: महाकाल थाना क्षेत्र के नरसिंह घाट चौराहा स्थित झलरिया मठ के पास चाय की दुकान संचालित करने वाली एक महिला ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रामकुंवर कहार, निवासी नरसिंह घाट कॉलोनी, ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से चाय की दुकान संचालित कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। क्षेत्र में रहने वाले आरोपियों द्वारा छोटे पथ विक्रेताओं से शराब पीने के लिए हफ्ता वसूली करता है। रामकुंवर का आरोप है कि 4 जून की रात करीब 10 बजे प्रवीण माली अपने चार साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और एक हजार रुपये हफ्ते की मांग की।

 रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने दुकान के काउंटर पर रखे बिस्कुट और चॉकलेट के डिब्बे सड़क पर फेंक दिए। इस दौरान उनका पुत्र राधेश्याम बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोप है कि प्रवीण माली ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके होंठ पर गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और काफी देर तक पूछताछ के नाम पर टालमटोल करती रही। बाद में राधेश्याम की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।