-
☰
No image found.
दिल्ली: दिल्ली में भाजपा जनकल्याण मंच की बड़ी बैठक, भाजपा की प्रचंड जीत का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: संगठनात्मक शक्ति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा जनकल्याण मंच की कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान बैठक दिल्ली के मानसरोवर पार्क स्थित कार्यालय में भव्य रूप से सम्पन्न हुई।
विस्तार
दिल्ली: संगठनात्मक शक्ति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा जनकल्याण मंच की कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान बैठक दिल्ली के मानसरोवर पार्क स्थित कार्यालय में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं संगठन के मार्गदर्शक श्री मयंक सिन्हा जी ने की, जबकि संचालन राजकीय पर्यवेक्षक श्री रामजीलाल वैष्णव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व संगठन के कर्मठ एवं जुझारू पदाधिकारी श्री पंकज शर्मा जी ने किया। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय दिलाने हेतु तन, मन और धन से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। भाजपा जनकल्याण मंच के तेजतर्रार, ओजस्वी एवं प्रभावशाली राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनसेवा एवं प्रधानमंत्री इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में श्री अशोक शर्मा जी श्री रजनीश शर्मा जी श्री योगिन्द्र शर्मा जी श्री अरविन्द कुमार जैन जी, श्री अवधेश कुमार जी सहित कई वरिष्ठ एवं सम्मानित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता, भाजपा के प्रति अटूट विश्वास एवं विजय संकल्प से ओतप्रोत दिखाई दिया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया। अंत में भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहा है तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को और अधिक मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध है। श्री संतोष मिश्रा जी ने अपने जोशीले संबोधन में कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच केवल एक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का एक मजबूत अभियान है, जिसमें कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। उनके प्रभावशाली वक्तव्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का संचार किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में — श्री मयंक सिन्हा जी, मोनिका स्वामी जी, श्री रामजीलाल वैष्णव जी, श्री संतोष मिश्रा जी, श्री कुबेर दत्त शर्मा जी, श्री विनोद तिवारी जी, श्री रवि शर्मा जी, श्री पंकज शर्मा जी, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर जी, श्री रतन जी सहित अनेक सम्मानित कोर कमेटी सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: हफ्ता वसूली का विरोध पड़ा भारी, चाय विक्रेता महिला और बेटे से मारपीट
बिहार: जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों को हुआ भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: 2029 चुनाव से पहले परिसीमन पर केंद्र की तैयारी शुरू
राजस्थान: वाणी जैन ने 85 बच्चों को सिखाया शतरंज, बनीं प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: बुद्धि विहार की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, मनोज कुमार गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
