Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Nitin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 06/06/2026 11:21:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Nitin Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 06/06/2026 11:21:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मथुरा थाना जमुनापार क्षेत्र के अजय नगर के समीप शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मथुरा थाना जमुनापार क्षेत्र के अजय नगर के समीप शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी गोकुल, गोपी पुत्र राकेश निवासी अजय नगर तथा छोटे पुत्र सुरेश निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है। वहीं पीयूष पुत्र राजकुमार और उदय पुत्र विनोद शर्मा निवासी गोकुल घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related News

गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

राजस्थान: टीकाराम जूली ने जनसुनवाई में सरकार पर साधा निशाना, दलित अत्याचार, महंगाई और पेपर लीक को लेकर घेरा

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर को दी ₹294 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- "बदलता बलरामपुर

उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


Featured News