-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: टूटी पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क मरम्मत को लेकर दिखी ग्रामीणों में नाराजगी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर ब्लॉक हरैया सतघरवा के अंतर्गत बरदौलिया बाजार से संगीतपुर जाने वाला मुख्य मार्ग 1.5 किमी लंबी इस सड़क पर हसनापुर गांव के पास पुलिया टूटी हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर ब्लॉक हरैया सतघरवा के अंतर्गत बरदौलिया बाजार से संगीतपुर जाने वाला मुख्य मार्ग 1.5 किमी लंबी इस सड़क पर हसनापुर गांव के पास पुलिया टूटी हुई है। IGRS पोर्टल संदर्भ संख्या 40018226003217 के माध्यम से लोक निर्माण विभाग से सड़क मरम्मत की मांग की थी। PWD प्रांतीय खण्ड बलरामपुर* ने पत्रांक 1015/IC, दिनांक 28/03/2026 द्वारा जवाब दिया कि "बरदौलिया-संगीतपुर मार्ग को वित्तीय वर्ष 2026-27 की विशेष मरम्मत योजना में सम्मिलित कर लिया जाएगा, जिसकी स्वीकृति वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर है"। जनता का सवाल - सरकार के वादे और जमीनी हकीकत में अंतर क्यों स्थानीय लोगों का कहना है कि "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रतिदिन कहते हैं कि प्रदेश में कोई रास्ता खराब नहीं रहना चाहिए। फिर PWD का इंतजार क्यों करा रहा है?" इस मार्ग से बरदौलिया, संगीतपुर, नंदनगर, बनकटवा खुर्द, मुरहा और हसनापुर के हजारों लोगों का रोज आवागमन होता है। हसनापुर गांव के पूर्व पास पुलिया पूरी तरह ध्वस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पुलिया में मिट्टी डालकर बंद किया गया तो बरसात में पानी की निकासी रुक जाएगी और पूरी सड़क बह जाएगी। वहीं अगर खुला छोड़ दिया गया तो रात में बड़े हादसे की आशंका है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि PWD के अधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं और स्थिति से भली-भांति अवगत हैं। इसके बावजूद तात्कालिक मरम्मत की जगह 2026-27 का आश्वासन दिया जा रहा है।
गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
