Contact for Advertisement 9650503773


झारखंड: पसमांदा राय भाट समाज के चुनाव में मंजूर आलम राय अध्यक्ष चुने गए

- Photo by : social media

झारखंड  Published by: md sayeed hasan sanzary , Date: 01/12/2025 12:26:04 pm Share:
  • झारखंड
  • Published by: md sayeed hasan sanzary ,
  • Date:
  • 01/12/2025 12:26:04 pm
Share:

संक्षेप

झारखंड: झारखंड पसमांदा राय भाट समाज का चुनाव झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला के टाउन हाल में संपन्न हुआ।

विस्तार

झारखंड: झारखंड पसमांदा राय भाट समाज का चुनाव झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला के टाउन हाल में संपन्न हुआ। 4 वर्षों के परिश्रम और चुनाव की तैयारी के बाद शांति पूर्ण वातावरण में झारखंड पसमांदा राय भाट समाज का चुनाव आखिरकार हो गया। लोगों के मन में काफी उथल पुथल मची थी कि इस बार झारखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपी जाएगी। इस कार्य को अंजाम देने के लिए झारखंड पसमांदा राय भाट समाज के झारखंड के कुल 108 गांव से तीन तीन वोटर चुने गए थे। कुछ गांव से 6 तथा कुछ गांव से 9 वोटर भी चुने गए थे। साथ ही चुनाव कोर कमेटी के भी लगभग 35 लोग थे। सभी कोर कमिटी के लोगों और मतदाताओं द्वारा वोटिंग कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जनाब मंजूर आलम राय धनगरी बस्ती जिला बोकारो निवासी ने कुल 137 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनाब कलाम राय साहब गुमला 102 मत को 35 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त किया। सचिव पद के प्रत्याशी जनाब मो इबरान राय जुनोडीह जिला बोकारो निवासी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनाब तौहीद आलम राय साहब को महज़ 11 मतों से पराजित किया और विजय पाई जबकि कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार जनाब मो इजरायल राय साहब जूनोडीह ने एकतरफा 74 वोटों से जीत हासिल किया। आज के बाद ये तीनों पदाधिकारीगण 30 महीनों अर्थात् ढाई वर्षों के लिए झारखंड पसमांदा राय भाट समाज की बागडोर संभालेंगे। इस चुनाव के संपन्न होते ही लोगों के सारे कयास खत्म हो गए। अब देखना यह है कि ये नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने समाज को किन ऊंचाइयों तक ले जाते हैं और समाज के विकास में कितना योगदान देते हैं यह तो समय ही बताएगा। आशा है कि आने वाले दिनों में ये अपने समाज को नया आयाम देंगे और काफ़ी ऊंचाई तक ले कर जाएंगे। मो सईद हसन संजरी ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड।