Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अनुसूचित जाति वर्ग के न्याय और अधिकारों की आवाज को मिलेगी नई मजबूती

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 12:49:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 12:49:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एमपी नगर के चित्तौड़ कॉम्प्लेक्स में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित चित्तौड़ कॉम्प्लेक्स में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया नवीन कार्यालय

विस्तार

मध्य प्रदेश: एमपी नगर के चित्तौड़ कॉम्प्लेक्स में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित चित्तौड़ कॉम्प्लेक्स में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया नवीन कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों की समस्याओं, शिकायतें और अधिकारों के संरक्षण की दिशा में आयोग के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित गति मिलने की उम्मीद जताई गई है नवीन कार्यालय का शुभारंभ सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है आयोग का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा करना, उनके साथ होने वाले भेदभाव एवं अन्याय से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेना तथा पात्र लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाना है। 


जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर रहेगा जोर नवीन कार्यालय के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अपनी समस्याएं और शिकायतें आयोग तक पहुंचाने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी आयोग द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की दिशा में प्रयास किए जाएंगे आयोग का नया कार्यालय केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा जो अपने अधिकारों और न्याय के लिए संस्थागत स्तर पर अपनी आवाज उठाना चाहते हैं आयोग के सदस्यों सहित अधिकारी-कर्मचारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यालय शुभारंभ के इस गरिमामय अवसर पर आयोग के माननीय सदस्य श्री रामलाल मालवीय जी एवं श्री बारेलाल अहिरवार जी सहित आयोग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा अनेक आत्मीय साथी मौजूद रहे उपस्थित अतिथियों ने नवीन कार्यालय के शुभारंभ को अनुसूचित जाति समाज के हितों और अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। 


कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय संविधान प्रदत्त अधिकारों और समान अवसर के महत्व पर भी जोर दिया गया उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि आयोग आने वाले समय में अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प
नवीन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समान अवसर और न्याय प्राप्त होना चाहिए अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है इस अवसर पर सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया साथ ही सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया नवीन कार्यालय के शुभारंभ को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह दिखाई दियाकार्यक्रम का समापन जय भीम, जय संविधान, जय हिंद के उद्घोष के साथ सामाजिक न्याय और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News