-
☰
मध्य प्रदेश: नरसिंहगढ़ में शहीद दिवस पर आम आदमी पार्टी की श्रद्धांजलि सभा, गूंजे इंकलाब के नारे
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विधानसभा नरसिंहगढ़ इंकलाब के नारो से गुंजा नरसिंहगढ़ आम आदमी पार्टी के जय स्तंभ चौक पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि नरसिंहगढ़ 23 मार्च 2026 आज शहीद दिवस के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला राजगढ़ द्वारा नरसिंहगढ़ के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया शाम
विस्तार
मध्य प्रदेश: विधानसभा नरसिंहगढ़ इंकलाब के नारो से गुंजा नरसिंहगढ़ आम आदमी पार्टी के जय स्तंभ चौक पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि नरसिंहगढ़ 23 मार्च 2026 आज शहीद दिवस के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला राजगढ़ द्वारा नरसिंहगढ़ के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया शाम 5:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारीयों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आज़म भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्या अर्पण कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया कार्यक्रम के दौरान इंकलाब जिंदाबाद और शहीद अमर रहे के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा इस अवसर पर नेताओं ने उपस्थित जनसमूह और युवाओं संबोधित करते हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया ,,प्रमुख संबोधन प्रवीण सक्सेना (प्रदेश संयुक्त सचिव) आम आदमी पार्टी इन शहीदों को अपना आदर्श मानती है आज हम उन वीरों को नमन कर रहे हैं। जिन्होंने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए (दिनेश चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष ) शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए मार्ग पर चलकर स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करेंगे , विशाल सोनी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भगत सिंह एक विचार है आज जब युवा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है तब हमें उनके इंकलाब को आत्मसात कर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़नी होगी वहीं जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र पुष्पद ने भी संबोधित किया और जिला के लोगों को संगठित होने का आह्वान किया श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र पुष्पद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शेख जमील अहमद लीगल सेल अध्यक्ष दौलत राम विजय पुरिया जिला संयुक्तसचिन धर्मेंद्र नायक किसान संघ अध्यक्ष नारायण मंडलोई जिला संयुक्त सचिव दीपक मेवाडे और जिला सचिव दिलीप कुशवाह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मोन रखकर वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
उत्तर प्रदेश: गोंडा में सपा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी, प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद
उत्तर प्रदेश: बरेली में अतिक्रमण पर सख्ती, 380 से ज्यादा निर्माण पर बुलडोजर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य व हाइजीन पर जागरूकता, अभिभावकों का सम्मान
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि मेले से पहले हमीरपुर में प्रशासन अलर्ट, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण