Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की अवैध शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIAM

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 24/03/2026 05:00:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 24/03/2026 05:00:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपराध व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपराध व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवनगर डिडई अरविन्द कुमार मौर्य व उनकी टीम ने 23/24 मार्च 2026 की रात बेलगड़ी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक डिजायर कार HR55AZ2012 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे छह कपड़े के झोलों में OLD MUNK ब्रांड की 750 एमएल की कुल 475 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा कार में सवार लोगों से शराब के संबंध में वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाना शिवनगर डिडई में मु0अ0सं0 25/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सनी पुत्र साहिब लाल निवासी शिवनगर उन्नाव बाइपास 

थाना कोतवाली उन्नाव (हाल पता मुण्डका विलेज मुण्डका पश्चिमी नई दिल्ली) तथा मानबहादुर पुत्र स्व. लोक बहादुर निवासी पूर्वा खोला-04 जिला पालपा लुम्बिनी नेपाल शामिल हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे गाजियाबाद से यह अवैध अंग्रेजी शराब लेकर नेपाल ले जा रहे थे। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक उदय सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव और उपनिरीक्षक राजीव जी भट्ट की अहम भूमिका रही। क्षेत्राधिकारी शुबेन्दु सिंह के प्रभावी नेतृत्व और थाना प्रभारी अरविन्द कुमार मौर्य की सक्रियता से हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है और लोगों का कहना है कि पुलिस की सतर्कता से अवैध तस्करी पर कड़ा अंकुश लगेगा।


Featured News