Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  संतकबीरनगर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को सम्मान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 24/03/2026 04:57:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 24/03/2026 04:57:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की जिला इकाई मेरा युवा भारत संत कबीर नगर द्वारा माननीय कांसीराम जिला स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय तथा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की जिला इकाई मेरा युवा भारत संत कबीर नगर द्वारा माननीय कांसीराम जिला स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय तथा विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग), कबड्डी (महिला वर्ग), 400 मीटर दौड़ (महिला व पुरुष वर्ग) तथा लंबी कूद (महिला व पुरुष वर्ग) के मुकाबले आयोजित किए गए। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेरा युवा भारत, बड़गो और खलीलाबाद युवा क्लब की टीम विजेता रही, जबकि मेधवाल युवा क्लब की टीम उपविजेता बनी। वहीं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में इंदिरा महिला मंडल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि संथा की रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल उपविजेता रही। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में शिखा यादव प्रथम, प्रीति द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद महिला वर्ग में कुशलावती ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में विनय प्रथम, सत्यप्रकाश द्वितीय और गौरव प्रताप तृतीय रहे। वहीं लंबी कूद पुरुष वर्ग में अनूप कुमार ने प्रथम, आदिश ने द्वितीय और ओम प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुधांश त्रिपाठी, हितेश कुमार, योगेंद्र यादव, कोच मनोज यादव सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित रहे।


Featured News