-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: रामगढ़ मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज होगा रावण दहन और देवी प्रतिमाओं का विसर्जन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भांडेर नवरात्रि के अवसर पर रामगढ़ मंदिर पर भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। चूंकि सोमवार को अष्टमी और नवमी तिथियां होने से बड़ी संख्या में जवारे यहां पहुंचे।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भांडेर नवरात्रि के अवसर पर रामगढ़ मंदिर पर भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। चूंकि सोमवार को अष्टमी और नवमी तिथियां होने से बड़ी संख्या में जवारे यहां पहुंचे। भक्तों की सुविधा को देखते हुए रामगढ़ मिडिल स्कूल के पास ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई थी।वहीं, जय माई सेवा समिति के तत्वावधान में रामगढ़ पर विशाल भंडारे का आयोजन सुबह से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं सहित भक्तों ने भोजन परसादी ग्रहण की। आज देवी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन मंगलवार को नवरात्रि समापन के बाद भांडेर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक पांडालों में विराजमान देवी प्रतिमाओं का विसर्जन पहुज नदी सहित तालाबों आदि में किया जाएगा। भांडेर में इसके लिए पहुज नदी सती घाट और लहार रोड इंटकवेल के दूसरी तरफ नप भांडेर के द्वारा व्यवस्था की गई है। काली प्रतिमाओं का दोपहर बाद होगा विसर्जन नगर में विधायक कालोनी, चतुर्भुजराज मंदिर, छिपेटी मोहल्ला, आदि अन्य जगह विराजमान देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा दोपहर से आरंभ हो जाएगी। वहीं, काली प्रतिमाओं (खटीक मोहल्ला और महर्षि वाल्मिक मंदिर के सामने) की विसर्जन यात्रा विशेष आस्था और आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनकी विसर्जन यात्रा अपराह्न तीन बजे के बाद समयांतराल से आरंभ होकर सती घाट शाहपुर रपटा पर संपन्न होगी। गरबा का हुआ आयोजन नवरात्रि पर्व के बीच रविवार को भद्रावती इंटरनेशनल स्कूल में देवी आराधना और शक्ति के प्रतीक गरबा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय की छात्राओं, उनके परिवार की महिलाओं को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। इस आयोजन को लेकर स्कूल संचालक शेखर साहू ने बताया कि यह आयोजन करने का मूल उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराना है। आज होगा रावण का दहन विगत वर्षों की भांति इस बार भी नप भांडेर के तत्वावधान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन मेला मैदान भांडेर पर रात नौ बजे किया जाएगा। इससे पहले नगर में भव्य चलसमारोह भी निकाला जाएगा।
मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस
उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा
