Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दशहरा से पहले डीएम और एसपी ने लंका मैदान का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 20/10/2026 11:57:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 20/10/2026 11:57:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रावण दहन कार्यक्रम में संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रावण दहन कार्यक्रम और मेले में शांति, सौहार्द तथा आपसी भाईचारे के साथ शामिल हों। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं।

Related News

मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन

 उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस

 उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा  

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम को दी गई विदाई, अधिवक्ताओं ने कार्यकाल की करी सराहना 

गुजरात: सापुतारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 अक्टूबर को होगी डांग जिला एथलेटिक्स मीट, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


Featured News