Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नौ देवी मंदिरों में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की करी कामना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 20/10/2026 11:48:52 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 20/10/2026 11:48:52 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अजमेर शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर और आसपास के नौ देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश और शहर के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

विस्तार

राजस्थान: अजमेर शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर और आसपास के नौ देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश और शहर के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

वासुदेव देवनानी ने वरुण सागर रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर, पुष्कर रोड के नौसर माता मंदिर, भक्ति धाम स्थित माताजी मंदिर, नगीना बाग के जत्तोई दरबार, बजरंगगढ़ स्थित अंबे माता मंदिर, चांद बावड़ी और रामगंज के काली माता मंदिरों सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने मां के समक्ष शीश नवाकर जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से श्रद्धालुओं को आत्मबल, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। देवी के विभिन्न स्वरूप साहस, संयम, ज्ञान, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुणों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अराजकता से दूर रहकर देश की उन्नति और समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत बनाए रखना भी जरूरी है। देवनानी ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने और राजस्थान के निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Related News

मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन

 उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस

 उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा  

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम को दी गई विदाई, अधिवक्ताओं ने कार्यकाल की करी सराहना 

गुजरात: सापुतारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 अक्टूबर को होगी डांग जिला एथलेटिक्स मीट, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


Featured News