Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Rahul Chourasiya , Date: 13/03/2026 05:22:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Rahul Chourasiya ,
  • Date:
  • 13/03/2026 05:22:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल के साथ आज गुरूवार को रतनगढ़ पहुंचकर माता मंदिर में दर्शन किये।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल के साथ आज गुरूवार को रतनगढ़ पहुंचकर माता मंदिर में दर्शन किये। साथ ही आगामी चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले के सफल एवं शांति पूर्ण आयोजन की कांमना की। उन्होंने सम्पूर्ण मेला परिसर का भ्रमण किया एवं मौका नक्शा देखते हुए समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात् उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर स्थित मीटिंग हॉल में आगामी चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले में श्रृद्धालुओं की सुगमता हेतु की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुआंे के आने की संभावना है। जिसके मद्देनजर समस्त व्यवस्थायें चाक-चौबंद रहे यह सुनश्चित किया जाये। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सीय सुविधा और साफ-सफाई जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम किया जाये। 

 

उन्होंने होमगार्ड कमाण्ड़ेड को सिंध नदी पर गोताखोर की टीम एवं महाजाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वनमण्ड़लाधिकारी को बंदरों को पकड़ने वाली टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने समस्त सड़क निर्माण विभागों को निर्देश दिए कि रतनगढ़ पहुंचने वाले समस्त मार्गो की मरम्मत सुनिश्चित की जाये।  उन्होंने मेला अधिकारी श्री अशोक अवस्थी को टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर वाहनों की अलग-अलग पार्किग व्यवस्था, जूता-चप्पल स्टैण्ड़ उचित स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्नेेश दिए कि सर्म्पूण मेले की सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की जाए। इस दौरान रतनगढ़ माता मंदिर मेले से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।