-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में कीचड़ से परेशानी, गंदगी फैलाने वालों पर नगर पालिका की सख्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बारिश ने पोरसा की सब्जी मंडी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हल्की वर्षा होते ही मंडी परिसर दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे आम लोगों को सब्जी खरीदने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बारिश ने पोरसा की सब्जी मंडी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हल्की वर्षा होते ही मंडी परिसर दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे आम लोगों को सब्जी खरीदने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और गंदगी के कारण न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि लोगों के कपड़े और जूते भी खराब हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। मंडी में जल निकासी और पक्के फर्श की व्यवस्था न होने से थोड़ी सी बारिश भी पूरे क्षेत्र को कीचड़युक्त बना देती है। ऐसे हालात में कई लोग मंडी जाने से ही बचते हैं, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। समस्या की एक बड़ी वजह दुकानदारों की लापरवाही भी सामने आई है। कई सब्जी विक्रेता अपनी दुकानों से निकलने वाली मिट्टी, सड़ी-गली सब्जियां और अन्य गंदगी को सीधे सामने सड़क पर फेंक देते हैं। बारिश होते ही यही कचरा दलदल का रूप ले लेता है और हालात और बदतर हो जाते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ दुकानदारों की इस आदत के कारण ही स्थिति बिगड़ती है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि मंडी में पक्की सड़क, उचित जल निकासी व्यवस्था और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान दलदल की समस्या से निजात मिल सके।
फिलहाल हालात यह हैं कि सब्जी मंडी में खरीदारी करना किसी चुनौती से कम नहीं है। अब देखना होगा कि नगर पालिका की सख्ती कब तक जमीनी स्तर पर असर दिखाती है और लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
