-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीबीगंज क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने सास-ससुर और ननदों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीबीगंज क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने सास-ससुर और ननदों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसे और उसकी दो बेटियों को घर से निकालने का दबाव बनाया जा रहा है, बिजली काट दी गई है और घर में रहने के लिए किराया भी मांगा जा रहा है। थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित मोहल्ला खलीलपुर निवासी मंजू साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर अपने सास-ससुर और ननदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पति सत्यपाल साहू के करीब तीन वर्ष पहले निधन के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार उनका उत्पीड़न कर रहा है मंजू साहू के अनुसार, उनके पति की टीबी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद सास रामवेटी, ससुर छेदालाल तथा ननद हेमा और सीमा उन्हें मकान से निकालने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ और उनकी दो बेटियों के साथ मारपीट भी की गई मंजू साहू ने बताया कि वह सिलाई का काम कर किसी तरह अपनी और अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष उनकी किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं करता पीड़िता के अनुसार, उन्होंने पहले भी थाना सीबीगंज में प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उनका कहना है कि उन्हें अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिला है। मंजू साहू ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनकी तथा उनकी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और ससुराल पक्ष का बयान सामने नहीं आया है।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
