Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,नीलगाय से टकराने के बाद ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 03:21:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 03:21:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकठिया गाँव के पास दोपहर एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकठिया गाँव के पास दोपहर एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर के पहिए के नीचे कुचलने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल मृतक की पहचान बद्धुसराय गांव निवासी रामजी यादव के रूप में हुई है। 

चश्मदीदों के मुताबिक दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि रामजी यादव को संभलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं, बाइक से जोरदार टक्कर के बाद नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना यह पूरी दिल दहला देने वाली घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसा देखकर इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।