Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जिला माहेश्वरी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, वर्षा जागेटिया बनीं अध्यक्ष

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 12:05:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 12:05:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राणापुर माहेश्वरी समाज जिला इकाई, झाबुआ के अंतर्गत जिला माहेश्वरी महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का2026 से 2029 कार्यकाल सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम समाज के जिला अध्यक्ष अर्पित

विस्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर माहेश्वरी समाज जिला इकाई, झाबुआ के अंतर्गत जिला माहेश्वरी महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का2026 से 2029 कार्यकाल सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम समाज के जिला अध्यक्ष अर्पित राठी, जिला सचिव कमलेश चिचानी तथा प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य पंकज जागेटिया के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं महिला मंडल की संयुक्त मंत्री श्रीमती अनीता कोठारी (अलीराजपुर) की  मे निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई तथा नवगठित कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में श्रीमती वर्षा पंकज जागेटिया (राणापुर) को अध्यक्ष, श्रीमती शिखा अर्पित राठी (राणापुर) को मंत्री, श्रीमती प्रियांशी केशव माहेश्वरी (झाबुआ) को उपाध्यक्ष, श्रीमती संगीता कमलेश चिचानी (राणापुर) को कोषाध्यक्ष, श्रीमती मनोरमा महेश जाजू (राणापुर) को संगठन

 मंत्री, श्रीमती निकिता हर्षवर्द्धन राठी (राणापुर) को संयुक्त मंत्री, श्रीमती रिया नितेश अजमेरा (झाबुआ) को प्रचार मंत्री तथा श्रीमती रश्मी संदीप माहेश्वरी (राणापुर) को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती राखी दिनेश चिचानी, श्रीमती पूनम हंसमुख राठी एवं श्रीमती राधिका माधव राठी (राणापुर) को मनोनीत किया गया। वहीं पश्चिमांचल सदस्य के रूप में श्रीमती विजया नारायण बजाज (झाबुआ), श्रीमती अंजना प्रमोद सोनी (झाबुआ) तथा श्रीमती पूजा संदीप राठी (राणापुर) को दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला मंडल की पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यकारिणी समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News