-
☰
मध्य प्रदेश: पोरसा में नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद हिंडोलिया का हुआ सम्मान, कांग्रेस में एकजुटता का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शहर कांग्रेस में एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देते हुए आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद रतिराम हिंडोलिया का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर के
विस्तार
मध्य प्रदेश: शहर कांग्रेस में एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देते हुए आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद रतिराम हिंडोलिया का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर के निजी निवास पर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में अंबा विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री, कांग्रेस कमेटी मुरैना मोनू सिंह तोमर ने मिठाई खिलाकर अरविंद हिंडोलिया का अभिनंदन कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका सम्मान किया गया सम्मान समारोह में राधेश्याम तिवारी, नगरा सरपंच राजवीर सिंह, मदन मोहन कटारे, विनोद शर्मा, अनिल शर्मा, हरि रमन तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया इस आयोजन को कांग्रेस संगठन में मजबूती और आपसी समन्वय का बड़ा संकेत माना जा रहा है।