Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बेकाबू वैन्यू कार ने घरों में मारी टक्कर, पेड़ से टकराकर रुकी; एक घायल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 03/06/2026 03:49:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:49:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: स्यावरी तिराहे पर बेकाबू वैन्यूज ने घरों को मारी टक्कर, पेड़ से जा टकराई  घर पर बैठे राकेश सेन घायल, हादसे के बाद चालक दिलीप बघेल फरार गोराघाट, दतिया, 3 जून 2026, बुधवार- गोराघाट थाना क्षेत्र

विस्तार

मध्य प्रदेश: स्यावरी तिराहे पर बेकाबू वैन्यूज ने घरों को मारी टक्कर, पेड़ से जा टकराई  घर पर बैठे राकेश सेन घायल, हादसे के बाद चालक दिलीप बघेल फरार गोराघाट, दतिया, 3 जून 2026, बुधवार- गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उचाढ स्थित स्यावरी तिराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार वैन्यूज कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू कार ने कई घरों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर दम तोड़ा। हादसे में घर पर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाल-बाल बचे घर वाले जानकारी के अनुसार तेज स्पीड से आ रही वैन्यूज गाड़ी स्यावरी तिराहे पर अचानक अनियंत्रित हो गई। 


कार ने रास्ते में आने वाले घरों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दौरान अपने घर के अंदर बैठे राकेश सेन अधेड़ कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के समय घरों में मौजूद अन्य लोग और कार चालक बाल-बाल बच गए। कार की टक्कर से घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं पर नहीं बनी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राकेश सेन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं वैन्यूज कार चालक दिलीप बघेल हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related News

मध्य प्रदेश: साईं स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

उत्तराखंड: भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख रुपये का 37.696 किलो गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश: देव प्राइमस अस्पताल की बढ़ीं मुश्किलें, डॉक्टर की योग्यता और आयुष्मान वसूली मामले की जांच तेज

उत्तराखंड: 34 यात्रियों की जान बचाकर शहीद हुए रोडवेज चालक बेनीराम ​​​​​​​

उत्तर प्रदेश: टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंध नाकाम, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार


Featured News