-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पंचम बड़े मंगलवार पर श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में हुआ भव्य स्वर्णिम श्रृंगार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बालाजी हठीले हनुमान मंदिर कोर्ट रोड मुरादाबाद पर लगातार पंचम बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री बालाजी हठीले हनुमान जी महाराज जी,श्री भैरों बाबा जी,श्री कोतवाल कप्तान जी ,श्री प्रेतराज सरकार जी,श्री
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बालाजी हठीले हनुमान मंदिर कोर्ट रोड मुरादाबाद पर लगातार पंचम बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री बालाजी हठीले हनुमान जी महाराज जी,श्री भैरों बाबा जी,श्री कोतवाल कप्तान जी ,श्री प्रेतराज सरकार जी,श्री पांच पहाड़ वाले बाबा जी, श्री शनिदेव जी महाराज जी का सोने और चांदी के बरकों से भव्य स्वर्णिम श्रंगार हुआ, बाबा का पंच मेवा तथा फल का भोग लगाया गया, भंडारे में पूरी आलू, छोले चावल तथा हळूवा का भोग प्रसाद वितरित किया गया,हजारों श्रदालुओं द्वारा बाबा का दर्शन लाभ किया और भोगभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर समिति के सेवादार श्री राजीव सक्सेना द्वारा बताया गया कि श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर की बहुत मान्यता है, इसमें श्री मेहंदीपुर घाटा राजस्थान मंदिर की तरह भगवान जी की प्रतिमाए हैं, तथा जो भक्त श्रदा और विश्वास से बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करता है ,बाबा उसके सभी संकट दूर करते हैं,
राजकुमार पाई,पराग, टिंकू विवेक, विवेक भटनागर, जवाहर,अनिरुद्ध शर्मा, मोहनलाल शर्मा,पवन जेकवाल, शलभ जोशी आदि द्वारा बाबा का गुणगान किया गया,
श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर मै हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ नियमित किया जाता है।
