-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: उज्जैन में देर रात से सुबह तक पुलिस का एक्शन, नाकाबंदी और घेराबंदी से संभाली स्थिति
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: उज्जैन में बीती रात से सुबह तक पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के बीच शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घटनाक्रम तेज रहा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: उज्जैन में बीती रात से सुबह तक पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के बीच शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घटनाक्रम तेज रहा। सुबह करीब 3:30 बजे से 5:30 बजे तक का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर एक साथ नाकाबंदी और घेराबंदी कर स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 15 से अधिक एंबुलेंस तैनात की गई थीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मशीनरी और अन्य संसाधन गोपाल मंदिर से सतयुग रेस्टोरेंट तक के क्षेत्र में लगाए गए। बदलती परिस्थितियों के बीच उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मौके पर सक्रिय रही। करीब दो घंटे के दौरान पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था में तेजी देखने को मिली। एक समय ऐसा भी आया जब हालात नियंत्रण में नजर आने लगे। इसी दौरान माइक बंद करवाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। पूरे घटनाक्रम में बाहर से आए पुलिस बल और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। हालांकि सुबह करीब 5:30 बजे एक बार फिर परिस्थितियों में बदलाव आया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस बल धीरे-धीरे अपने-अपने स्थानों की ओर रवाना हो गए। इस बीच किन परिस्थितियों में समाधान निकला और किन आपसी निर्णयों के आधार पर स्थिति सामान्य हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। संवेदनशीलता को देखते हुए मामले से जुड़े लोगों से तत्काल बातचीत नहीं की गई। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन तथा पुलिस की ओर से आगे की जानकारी साझा किए जाने का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश: विधायक के बेटों को जन्मदिन की बधाई पर सरकारी शिक्षक की पोस्ट से उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दुधारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेश: पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमले के आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, एसपी का बयान
उत्तर प्रदेश: गड्ढों में गुम हुआ गांवों का रास्ता, जेडीएस ने डीएम से सड़क की मरम्मत करने की करी अपील
राजस्थान: वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव के समर्थन में निकला विजय जुलूस
उत्तर प्रदेश: रामेश्वर धाम में श्री भक्तमाल कथा का दूसरा दिन, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
