-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सिंथेटिक दूध के शक में गोदाम पर छापा, 297 टिन रिफाइंड-वनस्पति घी हुआ जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और खाद्य तेल के भंडारण की सूचना पर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंबाह के बाईपास रोड स्थित बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और खाद्य तेल के भंडारण की सूचना पर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंबाह के बाईपास रोड स्थित बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 297 टिन रिफाइंड ऑयल और वनस्पति घी बरामद कर जब्त किए। साथ ही दूसरे गोदाम की जांच में हाइड्रोजन परॉक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड की पांच केन भी मिलीं। जानकारी के अनुसार, एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा को गोदाम में संदिग्ध सामग्री के भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद तहसीलदार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों गोदामों की जांच की। जांच के दौरान 297 टिन रिफाइंड ऑयल और वनस्पति घी मिले। इनमें पामोलिन रिफाइंड, बिलक्रीम कोकोनट ऑयल, जैमिनी वनस्पति और प्रोटो वनस्पति समेत अन्य उत्पाद शामिल बताए गए हैं। दूसरे गोदाम में मिले केमिकल कार्रवाई के दौरान दूसरे गोदाम की जांच में हाइड्रोजन परॉक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड की पांच केन बरामद हुईं। अधिकारियों ने गोदाम संचालक विष्णु अग्रवाल से इन केमिकल के संबंध में जानकारी मांगी। अधिकारियों के अनुसार, संचालक द्वारा दी गई जानकारी संतोषजनक नहीं पाई गई। तीन सैंपल जांच के लिए भेजे खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से रिफाइंड ऑयल के दो और वनस्पति घी का एक सैंपल लिया है। कुल तीन सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। दोनों गोदाम सील प्रशासन ने बरामद 297 टिन रिफाइंड और वनस्पति घी को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों की जांच के बाद ही गोदाम में मिले केमिकल के उपयोग और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश: विधायक के बेटों को जन्मदिन की बधाई पर सरकारी शिक्षक की पोस्ट से उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दुधारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेश: पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमले के आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, एसपी का बयान
उत्तर प्रदेश: गड्ढों में गुम हुआ गांवों का रास्ता, जेडीएस ने डीएम से सड़क की मरम्मत करने की करी अपील
राजस्थान: वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव के समर्थन में निकला विजय जुलूस
उत्तर प्रदेश: रामेश्वर धाम में श्री भक्तमाल कथा का दूसरा दिन, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
