-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमले के आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, एसपी का बयान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले के मामले में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार से मुलाकात की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले के मामले में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और घायल पत्रकार के परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के अनुसार, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी लोकेशन के बारे में भी पुलिस को जानकारी है। हालांकि, आरोपियों के मोबाइल बंद करने के कारण उनकी गिरफ्तारी में कुछ परेशानी आ रही है। घायल पत्रकार सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। वहां उनका सिटी स्कैन कराया जाएगा और चोट की गंभीरता के आधार पर इलाज किया जाएगा। वहीं, पत्रकारों ने बताया कि घटना जिले के वीआईपी क्षेत्र में हुई, जहां आसपास पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, जिला जज और आयुक्त कार्यालय स्थित हैं। पत्रकारों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। घटना के बाद जिले के पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: विधायक के बेटों को जन्मदिन की बधाई पर सरकारी शिक्षक की पोस्ट से उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दुधारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेश: गड्ढों में गुम हुआ गांवों का रास्ता, जेडीएस ने डीएम से सड़क की मरम्मत करने की करी अपील
राजस्थान: वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव के समर्थन में निकला विजय जुलूस
उत्तर प्रदेश: रामेश्वर धाम में श्री भक्तमाल कथा का दूसरा दिन, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
